सम्बंधित जानकारी
- चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने छोड़ी पार्टी
- BSF जवानों ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन पर चलाईं गोलियां
- चार धाम यात्रा पर बड़ा फैसला, VIP दर्शन की व्यवस्था समाप्त
- एबीवीपी छात्र नेता ने महिला प्राचार्य को छात्रा के पांव छूने को किया मजबूर
- चारधाम यात्रा में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हुई 32, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सर्वाधिक 13 मृत
बदरीनाथ से इंदौर लौट रही यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 12 घायल
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था। घटना सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप की है। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।
घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष), अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी देवास से बताए गए हैं।
