शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. boy falls in bucket full of water, dies
Written By
Last Updated : रविवार, 5 नवंबर 2023 (11:34 IST)

पानी की बाल्टी में गिरने से 10 साल के लड़के की मौत

पानी की बाल्टी में गिरने से 10 साल के लड़के की मौत - boy falls in bucket full of water, dies
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। 
 
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित अपने घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। लड़के के अभिभावक ने बताया कि लड़का गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है तथा दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें
निज्जर मर्डर केस में भारतीय उच्चायुक्त का कनाडा से सवाल, कहां है सबूत?