1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Manoj Patil

बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए क्यों | Manoj Patil

ManojPatil
मुंबई। बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की। वे मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने एक सुसाइड नोट लिखकर अभिनेता साहिल खान पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं तथा कहा कि वे साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। मनोज को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वे फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज पाटिल ने बुधवार की रात आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की तथा उन्होंने साहिल खान पर पिछले कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है। (फोटो सौजन्य : इंस्टाग्राम)
अगला लेख
RSS-BJP पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर FIR की तैयारी