सम्बंधित जानकारी
- RSS ने नसीहत के साथ भाजपा को दिया चुनाव जीतने का मंत्र
- स्वामी की चेतावनी, मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ भाजपा के खिलाफ खड़े हो सकते हैं हिन्दू
- भगवान राम के नाम पर कोई जुमला नहीं, ठाकरे ने भाजपा को चेताया
- शिवराज फिर बोले- 'टाइगर मामू' अभी जिंदा है, चिंता की बात नहीं...
- मप्र में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी काट सकती है इन दिग्गजों का टिकट
कर्नाटक में सियासी संकट : विधायक का दावा- अगले सप्ताह तक भाजपा बनाएगी नई सरकार
बेंगलुरु। कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी ने बुधवार को दावा किया कि वे कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन से नाखुश चल रहे 15 विधायकों के संपर्क में हैं और यदि वे पार्टी में आना चाहें तो उनका स्वागत किया जाएगा। आठ बार से विधायक कट्टी ने दावा किया कि भाजपा अगले सप्ताह तक नई सरकार बनाएगी।
हालांकि इस दावे पर कांग्रेस ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने पलटवार करते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए काल्पनिक बयान न दें। कर्नाटक में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद नहीं पाने के कारण कांग्रेस विधायकों में चल रही नाराजगी के बीच कट्टी का यह बयान आया है।
हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने एक अलग बयान में कहा कि पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक के संपर्क में नहीं है।
