शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP backed Sunita Chowdhary won Ramgarh bypoll
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (22:49 IST)

Ramgarh By-Election Result : BJP समर्थित सुनीता चौधरी ने जीता उपचुनाव, कांग्रेस उम्‍मीदवार बजरंग महतो को हराया

Ramgarh By-Election Result : BJP समर्थित सुनीता चौधरी ने जीता उपचुनाव, कांग्रेस उम्‍मीदवार बजरंग महतो को हराया - BJP backed Sunita Chowdhary won Ramgarh bypoll
रामगढ़ (झारखंड)। आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने 21970 मतों के अंतर से संप्रग समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को हराकर गुरुवार को झारखंड की रामगढ़ सीट का उपचुनाव जीत लिया। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर उपचुनाव में उतरी आजसू पार्टी को 1,15,669 वोट मिले जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस को 93,699 मत मिले।

मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था जिसमें 67.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। वैसे तो 14 निर्दलीय समेत 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आजसू के बीच था।

कांग्रेस विधायक ममता देवी को आपराधिक मामले में दोषसिद्ध होने पर विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह उपचुनाव कराया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)