मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bill of 3 boil eggs
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (09:18 IST)

OMG, 3 उबले अंडे का यह बिल देखकर हैरान रह जाएंगे आप

OMG, 3 उबले अंडे का यह बिल देखकर हैरान रह जाएंगे आप - bill of 3 boil eggs
मशहूर संगीतकार शेखर रविजानी को एक होटल में 3 उबले अंडे का ऑर्डर देना खासा महंगा पड़ गया। उबले अंडों का बिल देख शेखर हैरान रह गए।
 
शेखर रविजानी ने अपने इस बिल की तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। होटल ने सिर्फ 3 अंडे के लिए 1350 रुपए और टैक्‍स के साथ 1672 रुपए का बिल थमा दिया। उन्‍होंने इस बिल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, '3 अंडे की सफेदी के लिए 1672 रुपये? ये कुछ ज्‍यादा ही महंगा खाना नहीं है।
 
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बिल देख हैरान एक यूजर ने पूछा कि सोने का अंडा था क्या? एक अन्य यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि हयात की जगह अगर ठेले से अंडा खरीदते तो मात्र 15 रुपए में मिल जाता।
 
एक अन्य यूजर ने तंज कसत हुए कहा कि यह शॉकिंग नहीं है। 5 स्टार मुर्गी ने अंडे दिए होंगे तो स्टैंडर्ड तो मैच होना बनता है। 
ये भी पढ़ें
संजय राऊत बोले, 5 साल नहीं, 25 साल तक चाहते हैं शिवसेना का मुख्यमंत्री