सम्बंधित जानकारी
- GSRTC की बड़ी सौगात, एसटी निगम ने लांच की नई ऑनलाइन पास प्रणाली
- UP के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल
- Chhindwara के पास हुआ बड़ा हादसा, बस पलटने से 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
- मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का भीषण सड़क हादसे में निधन, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
- गुजरात में धुलेंडी पर मेडिकल इमरजेंसी के 3700 से ज्यादा मामले, सूरत और अहमदाबाद सबसे आगे
बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Bus-Pickup Vehicle Accident : बिहार के कटिहार में आज भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया के रानी पातरा थाना क्षेत्र के शोभा लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
बिहार के कटिहार में आज भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया के रानी पातरा थाना क्षेत्र के शोभा लौट रहे थे।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर और एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
