सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु की सभा में बोले राहुल, भाजपा को सत्ता से बाहर रखकर भारत को राह दिखाए तमिलनाडु
- असम: BPF गया कांग्रेस के साथ, बीजेपी के लिए झटका?- प्रेस रिव्यू
- West Bengal Election 2021: सीताराम येचुरी बोले- बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा हुई तो ममता मिला सकती हैं BJP से हाथ
- 2 मई, दीदी गई, भाजपा आई, बंगाल में परिवर्तन रैली में बोले शिवराज, टीएमसी को बताया तोड़ो मारो काटो वाली पार्टी
- मोदी को परास्त करने का राहुल ने लिया संकल्प, जनता से मांगा समर्थन
West Bengal : बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी भाजपा में शामिल
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव से भाजपा को एक और सफलता मिली है। दरअसल, बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई।
इस अवसर पर विजयवर्गीय और घोष ने चटर्जी को भाजपा का झंडा सौंपा। दिलीप घोष ने कहा कि हम श्राबंती का भाजपा में स्वागत करते हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य लोग भी इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए।
बंगाली अभिनेत्री #SrabantiChatterjee ने कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की pic.twitter.com/yyC8K94qL0
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) March 1, 2021
श्राबंती चटर्जी 1997 से बंगाली फिल्मों में काम कर रही हैं। वे अब तक कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि बंगाल में 8 चरणों में वोट डाले जाएंगे। 2 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
