सम्बंधित जानकारी
- शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत ने कहा, अन्याय के खिलाफ मेरे पिता का संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर
- SpiceJet का कर्मचारी बोला- सैन्य अधिकारी ने घूंसे और थप्पड़ मारे, मैं तो बस अपना...
- UP : क्रेन का हुक टूटा, 30 फुट ऊंचाई से गिरा बिजली कर्मचारी, दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो आया सामने
- वाराणसी : बाढ़ और बारिश के बावजूद काशी में श्रद्धालुओं की बाढ़
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, टूटे कार के शीशे
Suvendu adhikari news in hindi : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार जिले में प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सुनियोजित नाटक करार दिया।
कूचबिहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व करने उत्तर बंगाल जिले में गए अधिकारी को नारेबाजी का सामना करना पड़ा। उन्हें खगराबाड़ी इलाके के पास काले झंडे दिखाए गए।
भाजपा नेताओं के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे और काले झंडे लिए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर खगराबाड़ी चौराहे पर जमा हो गई। उसी वक्त सुवेंदु अधिकारी का काफिला इलाके से गुजर रहा था।
Today, my convoy was brazenly attacked at Khagrabari More; Cooch Behar district, while I was en route to the SPs Office, as mandated by the Honble Calcutta High Court, to submit a deputation regarding the deteriorating law and order in Cooch Behar. This follows recent violent… pic.twitter.com/uaIHhiyiZY
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) August 5, 2025
प्रदर्शनकारियों ने वापस जाओ के नारे लगाए और भाजपा नेता के वाहन पर जूते फेंके। इससे उनके काफिले की एक कार के शीशे टूट गए।
edited by : Nrapendra Gupta
