सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में बढ़ी ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
- लालू के विरोधी गिरिराज ने की बेटी रोहिणी की तारीफ, कहा- आप उदाहरण बनेंगी
- MP : 400 फुट बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित होंगे संस्कृतिविद श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय
- TMC प्रवक्ता साकेत गोखले गिरफ्तार, Morbi हादसे पर PM मोदी को बदनाम करने का आरोप
नीतीश कुमार नपुंसकता का शिकार, केन्द्रीय मंत्री का विवादित बयान
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता का शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 48 घंटों में 6 लोमहर्षक घटनाएं हो चुकी हैं। बिहार में एक बार फिर जंगल राज की वापसी हो गई है।
केन्द्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि भाजपा न सिर्फ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी बल्कि बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 2 दिन से लगातार हत्याएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री नपुंसकता का शिकार हो गए हैं। यह जंगल राज नहीं तो और क्या है?
उन्होंने कहा कि नीतीश जी आपसे बिहार नहीं चलने वाला। आपके राज में बिहार की दुर्गति हो गई है। आपको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
हालांकि ट्विटर पर लोगों ने मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। शादाब ने कहा- ये भाषा केंद्रीय मंत्री की, बेहद घटिया और शर्मनाक बयान है। यही कोई विपक्ष वाला ऐसी भाषा का प्रयोग कर जाए तो जमीन आसमान एक हो जाता है। अखिलेश ने कहा- ये नही चाहते कि कोई छोटी जाति, पिछड़ा, दलित, आदिवासी इनके ऊपर शासन करे। इसलिए हर कोशिश करेंगे बदनाम करने की। जैसे जंगलराज, कुशासन।"नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए"
— News24 (@news24tvchannel) December 7, 2022
◆ केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का विवादित बयान pic.twitter.com/CA1lEzOhLH
