1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Andhra Pradesh assembly elections

Andhra Pradesh assembly elections। आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव : वाईएसआर कांग्रेस ने जीती 151 सीटें

Andhra Pradesh assembly elections
अमरावती। चुनाव आयोग ने 30 घंटों तक चली मतगणना प्रक्रिया के बाद शुक्रवार दोपहर को आंध्रप्रदेश की सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के नतीजों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी।
 
वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की 151 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 23 सीटें ही जीत सकी है और वह सत्ता से बाहर हो गई। राज्य की जनसेना पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर ही जीत हासिल हुई।
 
तेदेपा ने 2014 में 102 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं वाईएसआरसी को 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा की झोली में 4 सीटें आई थीं। इसके अलावा नवोदयम पार्टी को 1 सीट और 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहा था।
 
वाईएसआर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 25 सीटों में से 22 पर जीत हासिल हुई। तेदेपा को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई। आंध्रप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को 1 भी सीट नहीं मिली। (भाषा)
अगला लेख
हेमा मालिनी व प्रज्ञा ठाकुर समेत 17वीं लोकसभा में होगी सर्वाधिक महिला सांसदों की नुमाइंदगी