सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चौथे दिन भी हिंसा
- अलवर: पति के सामने 'गैंगरेप' वाले दिन क्या हुआ था? पति की जुबानी
- लखनऊ में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर फेंका
- पवित्र रिश्ते हुए तार-तार, बहन के साथ बलात्कार के आरोपी 3 भाई गिरफ्तार
- तमिलनाडु : कोयंबटूर में यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाने वाली यह गैंग
Ambala। अंबाला में 13 साल की लड़की का अपहरण कर चाकू की नोंक पर गैंगरेप
अंबाला (हरियाणा)। अंबाला में 3 युवकों ने 13 साल की एक लड़की का अपहरण कर चाकू का भय दिखाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की बुधवार को घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए पास के बाजार गई थी लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटी। वह अगले दिन अपने घर पहुंची। उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसी इलाके का एक युवक उसे अपने स्कूटर से पास के एक गांव में सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से ही 2 और युवक मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और चाकू का भय दिखाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता किसी तरह से भागने में सफल रही और तड़के अपने घर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। (भाषा)
