सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान की वजह से एयर इंडिया को 430 करोड़ का नुकसान
- एयर इंडिया की फ्लाइट में 'पवित्र पानी' ला सकेंगे हज यात्री
- मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर 2 दिन से फंसा था स्पाइसजेट का विमान, एयर इंडिया के इंजीनियर्स ने निकाला
- बम धमाके की धमकी के बाद एयर इंडिया का विमान ब्रिटेन में उतरा
- मध्यप्रदेश से पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई से, दुबई यात्रा में लगेगा करीब 4 घंटे का समय
Alliance Air। एलायंस एयर ने ट्रेन टिकट से भी कम दाम में की हवाई टिकटों की पेशकश
मुंबई। एयर इंडिया की क्षेत्रीय इकाई एलायंस एयर ने अपने पूरे नेटवर्क पर किफायती दरों पर हवाई टिकट की पेशकश की है। ये कीमतें 990 रुपए से शुरू हो रही हैं और सीमित अवधि के लिए है।
एलायंस एयर ने बयान जारी कर कहा कि 'स्वतंत्रता दिवस बिक्री मेला' के तहत रेल किराए से भी कम दाम पर हवाई टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ट्रेन के यात्री भी विमान यात्रा कर सकें।
एयरलाइन ने कहा कि किफायती दरों पर 3 से 9 अगस्त के बीच टिकट बुक किए जा सकते हैं। यात्री किफायती दरों पर 3 अगस्त से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं।
