1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ahmedabad metro

अहमदाबाद मेट्रो का ट्रायल रन, मार्च से शुरू हो सकती है यह सेवा

ahmedabad metro
अहमदाबाद। गुजरात मेट्रो रेल निगम (जीएमआरसी) ने गुरुवार को शहर की मेट्रो रेल को प्रायोगिक तौर पर चलाया। मेट्रो ने इस साल मार्च से अपनी व्यावसायिक सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। 
 
जीएमआरसी के एक बयान में बताया गया कि अपैरल पार्क में 900 मीटर के टेस्ट ट्रैक पर ट्रेन का पहला प्रायोगिक परीक्षण आज सफल रहा। 
 
सरकार 6.5 किलोमीटर रूट पर मार्च से मेट्रो रेल का परिचालन करना चाहती है। यह लाइन शहर में वस्त्राल से अपैरल पार्क तक के पहले चरण का हिस्सा है।
अगला लेख
बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर