1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Agniveer committed suicide in Agra Air Force campus

आगरा के वायुसेना परिसर में अग्निवीर ने आत्महत्या की

choudhary
Agniveer Shrikant Chaudhary committed suicide: आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के वायुसेना के तकनीकी क्षेत्र में एक अग्निवीर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पहचान श्रीकांत चौधरी (22) के रूप में की है जो बलिया जिले के नारायणपुर गांव का निवासी था।
 
सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। वायुसेना केंद्र से जानकारी मिली पुलिस ने वायुकर्मियों के सहयोग से घायल अग्निवीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
 
पुलिस के अनुसार बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि श्रीकांत ने यह अतिवादी कदम क्यों उठाया। बृहस्पतिवार को श्रीकांत का उसके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें