अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में आज शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। खबरों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू नामक व्यक्तियों ने ली है, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है।
हमलावरों ने की करीब 5 राउंड फायरिंग
मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में आज शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं।लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
खबरों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू नामक व्यक्तियों ने ली है, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।अनिल पंडित को हैरी बॉक्सर के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग नेटवर्क से जुड़े सहयोगियों के रूप में देखा जाता है। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस नेटवर्क के सदस्य एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे और स्थानीय युवकों का इस्तेमाल वारदातों में किया जाता था।

