मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, पिच पर बहा खून
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (22:55 IST)

'जर्सी' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, पिच पर बहा खून

Actor Shahid Kapoor | 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, पिच पर बहा खून
मुंबई। अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर घायल हो गए हैं। शाहिद चंडीगढ़ में क्रिकेट पर आधारित तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म की बॉलीवुड रिमेक की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों‍ के अनुसार शूटिंग के दौरान उन्हें गेंद से चोट लग गई।

सूत्रों ने कहा, शॉट के पहले शाहिद बिलकुल ठीक थे। शॉट के दौरान अचानक से गेंद उनके होंठ पर आकर लग गई, जिससे खून निकलने लगा। उनके इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर आए और चोट पर टांके लगाने पड़े। चोटिल होंठों की वजह से अगले कुछ दिनों तक शाहिद फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगे।

ठीक होने के बाद वे फिर शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्ननौरी ने ही मूल फिल्म का निर्देशन किया था। शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अभिनीत 'जर्सी' इस वर्ष अगस्त में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
बाप-बेटा सुबह से भूखे हैं : Joke में कारण जानकर आपकी भी हंसी नहीं रुकने वाली