शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 90 passengers of special train going to Pune fell ill
Written By
Last Modified: पुणे , बुधवार, 29 नवंबर 2023 (17:14 IST)

स्पेशल ट्रेन का खाना बना जहर, पुणे जा रहे 90 यात्री पड़े बीमार

स्पेशल ट्रेन का खाना बना जहर, पुणे जा रहे 90 यात्री पड़े बीमार - 90 passengers of special train going to Pune fell ill
90 passengers of special train become unwell : चेन्नई और पालीताना के बीच संचालित एक विशेष ट्रेन में सवार करीब 90 यात्री भोजन विषाक्तता से अस्वस्थ हो गए। पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। यात्रियों को परोसा गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया था।
 
रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन 50 मिनट बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि ‘भारत गौरव’ ट्रेन को एक समूह द्वारा गुजरात के पालीताना में एक धार्मिक समारोह के लिए निजी तौर पर बुक किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि समूह ने निजी तौर पर भोजन खरीदा था और इसकी आपूर्ति रेलवे या भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को परोसा गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया गया था।
 
अधिकारी ने कहा, सोलापुर और पुणे के बीच एक कोच के लगभग 80 से 90 यात्रियों ने खाद्य विषाक्तता की शिकायत की। उन्होंने बेचैनी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत की।

उन्होंने कहा कि पुणे स्टेशन पर डॉक्टरों की एक टीम ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें इलाज मुहैया कराया। अधिकारी ने कहा, 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। सभी यात्रियों की हालत स्थिर है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour