सम्बंधित जानकारी
- देश में मंकीपॉक्स के 8 मामले, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- क्या कोरोना की तरह कहर बरपाएगा मंकीपॉक्स? केरल और दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी मिले संदिग्ध, 1 की मौत
- लगातार बढ़ता मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल घोषित
- Monkeypox vs Chickenpox : दोनों के सामान्य लक्षणों से पनपा भ्रम, समझें- डॉक्टर्स ने क्या बताया
- मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत, UAE से केरल लौटे 22 साल के युवा की गई जान
केरल में मंकीपॉक्स का 5वां मामला
तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। व्यक्ति के माता-पिता और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है। यह राज्य में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला है। मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य की हालत स्थिर है।
