सम्बंधित जानकारी
- मेरठ : नाले में गिरे आफान को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
- Photos वायरल : मानसून सत्र का पहला दिन, छाता लेकर सदन पहुंचे PM मोदी
- उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश बारिश का रौद्र रूप, हिंडन नदी में बही श्रद्धालुओं की कार
- Monsoon Update : दिल्ली में लगातार बारिश से गर्मी में मिली राहत तो मुंबई में बढ़ी परेशानी, भूस्खलन व मकान गिरने से 30 लोगों की मौत
- मध्य प्रदेश : गुना में आसमान से हुई ओलों की फायरिंग
ठाणे में बारिश का कहर, भूस्खलन से 5 लोगों की मौत
ठाणे। मुंबई के बाद अब भारी बारिश का कहर ठाणे पर भी टूट पड़ा है। ठाणे में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक बड़ी सी चट्टान पहाड़ी से अचानक टूट कर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।
ठाणे के कलवा पूर्व में घोलाई नगर के पास एक पहाड़ी के नीचे दुर्गा चॉल नाम की रिहाइशी बस्ती में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक बड़ी सी चट्टान पहाड़ी से अचानक टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। 2 घायलों को बचा लिया गया और उन्हें कलवा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गौरतलब है कि रविवार रात और सोमवार सुबह ठाणे और पालघर जिलों में जोरदार बारिश हुई है। इसके अलावा कल्याण, भिवंडी और मुंब्रा टाउनशिप समेत करीब 18 इलाकों में बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति हो गई है।
