शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 26 dead in landslide in Irshalwadi village
Written By
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 22 जुलाई 2023 (17:01 IST)

Landslide in Irshalwadi: मृतकों की संख्या 26 हुई, खोज अभियान जारी

Landslide in Irshalwadi: मृतकों की संख्या 26 हुई, खोज अभियान जारी - 26 dead in landslide in Irshalwadi village
Landslide in Irshalwadi: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी (Irshalwadi) गांव में भूस्खलन (Landslide) स्थल पर मलबे से खोज एवं बचाव दलों ने शनिवार को 4 और शव निकाले जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने कहा कि इरशालवाड़ी में शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल से 3 महिलाओं और एक पुरुष का शव बरामद हुआ।
 
अधिकारी ने कहा कि 4 लोगों के शव बरामद होने से भूस्खलन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। उन्होंने बताया कि 82 व्यक्तियों का अभी भी कुछ पता नहीं चला है और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को बरामद शवों की पहचान माही मधु तिरकत (32), आशी पांडुरंग (50), भारती मधु भूतबरा (18) और किशन तिरकत (27) के रूप में हुई है।
 
एनडीआरएफ और अन्य सरकारी एजेंसियों के दलों ने शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल पर खोज एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया। यह खोज अभियान का तीसरा दिन है। मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार की रात भूस्खलन हुआ। गांव के 48 में से कम से कम 17 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। अधिकारियों ने कहा कि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी की खुदाई करने वाले यंत्रों को वहां आसानी से नहीं ले जाया जा सकता।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Realme Pad 2 : 7000 mAh बैटरी और 120Hz 2K Display वाला रियलमी का सस्ता टैबलेट