1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 boats collided in the Ganges river

गंगा नदी में आपस में टकराईं 2 नाव, 7 लोगों को डूबने से बचाया

ganga river
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में 2 नाव आपस में टकरा गईं। इस बीच 7 लोग डूबने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से उन्‍हें बचा लिया।

खबरों के अनुसार, वाराणसी में केदारघाट के सामने रविवार शाम बजड़े से टकराने के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटी गई। इस बीच 7 लोगों को गोताखोरों की मदद से डूबने से बचा लिया गया।

इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि अगर घाट पर मल्लाह नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अगला लेख
एक होंगे HDFC और HDFC बैंक, जानिए कितनी होगी हिस्‍सेदारी और शेयर होल्डर्स पर क्या होगा असर, शेयर्स में अभी से उछाल