इस रक्षा बंधन 2023 में सुने rakhi special songs
raksha bandhan special song
1. भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना: राखी का त्योहार आते ही आपको सबसे पहले यह गाना जुबान पर आता होगा। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और यह गाना फिल्म 'छोटी बहन' का है। आप इस गाने को अपनी राखी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
2. फूलों का तारों का: आगे की लिरिक्स आपको याद ही होंगी। यह गाना फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' का है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है। इस गाने के बिना राखी का पर्व अधूरा है।
3. बहना ने भाई की कलाई से: यह गाना 'रेशम की डोरी' फिल्म का है और यह फिल्म भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है। इस गाने के साथ आप रक्षा बंधन पर इस फिल्म को भी एन्जॉय कर सकते हैं।
4. मेरी राखी का मतलब: 'तिरंगा' एक देशभक्ति फिल्म है और यह गाना वर्षा उसगांवकर पर फिल्माया गया है, जिसमें वह अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं और उनके प्रति अपने प्यार का वर्णन कर रही हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर इस गाने को अपने भाई के साथ शेयर करना न भूलें।
5. यह राखी बंधन है ऐसा: यह गाना फिल्म 'बेईमान' का है। 1970 की इस फिल्म में मनोज कुमार हैं और यह गाना रक्षाबंधन पर उन पर और उनकी बहन पर फिल्माया गया है। इस गाने की धुन काफी सरल है पर यह गाना बहुत खुबसूरत है।
6. बहना ओ बहना: 'अदालत' फिल्म का यह गाना रक्षा बंधन के पर्व के लिए एक दम परफेक्ट है। इस फिल्म और गाने को आप रक्षा बंधन के पर्व पर एन्जॉय कर सकते हैं।

