सम्बंधित जानकारी
- बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट पीटकर हत्या, क्या बोलीं शेख हसीना
- आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
- नाइजीरिया में अमेरिका की एयर स्ट्राइक, आतंकियों से बोले ट्रंप 'मैरी क्रिसमस'
- योगी सरकार की कोशिशों से झांसी के एफपीओ को मिली सफलता
- सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री मोदी : राजनाथ सिंह
जयपुर के चौमू में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद
Chomu news in hindi : जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आधी रात के बाद एक मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर अचानक सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने उपद्रवियों की भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात हैं। 24 झंटे के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि चौमू में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक मस्जिद के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विरोध बढ़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड क्षेत्र में मस्जिद के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे ये पत्थर पड़े हुए थे। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बनती थी। प्रशासन की ओर से यहां पत्थरों को हटाने का काम किया जा रहा था। पत्थर हटाने का काम भी पूरा हो गया था। लेकिन जैसे ही यहां रेलिंग लगाने का काम शुरू किया गया, तो कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के इसी विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया।
पुलिस ने आज इलाके में फ्लैग मार्च किया। हिंसा के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
चौमू में 26 दिसंबर की सुबह 7 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इस मामले को शांत करने के लिए ये कदम उठाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
