सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan Board 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
- PM मोदी का गुजरात दौरा: 19,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
- ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल, ईरान पर हमले को लेकर कही थी बड़ी बात
- Top News : ईरान में भारत जा रहे विमान पर हमला, होर्मुज पर US का दावा; गुजरात में PM मोदी का बड़ा दौरा
- यदि डोनाल्ड ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन हार गए तो क्या होगा?
RBSE 12वीं रिजल्ट जारी: 97% से ज्यादा पास, ऐसे करें चेक
RBSE 12th Results : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में कुल 97.20 फीसदी बच्चे पास हुए। परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी।
शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सुबह 10 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से नतीजों की घोषणा की। साइंस में 96.23%, कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% बच्चे पास हो गए। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक राजस्थान के 139 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
कैसे चेक करें रिजल्ट
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर डालें और Submit पर क्लिक कर दें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
