सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- 'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान
- UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी
- वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार
- 24वीं बार ट्रंप का वही दावा: मैंने भारत-पाक युद्ध रोका, 5 विमान गिरने की बात कही
अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई
Ajmer rain : राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से मानो जलप्रलय आ गया। तेज बारिश की वजह से अनासागर का पानी ओवर फ्लो हो गया। शहर के सभी नदी नाले उफान पर है। इस वजह से शहर की गलियां नदी बन गई। इसके तेज बहाव में लोग सड़कों पर बहते दिखाई दिए। ALSO READ: Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश की वजह से पूरे अजमेर में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं। सड़कें पानी से लबालब है और घरों में पानी घुस गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, सिविल लाइंस क्षेत्र पानी पानी हो गए।
Rajasthan : अजमेर में भारी बारिश, सड़कों पर लोग बहते दिखे, घरों में पानी भरा#AjmerFlood #AjmerNews #Ajmer #Rain #ViralVideo #Weather pic.twitter.com/yGwow0uOKG
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 19, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सड़कों पर तेज बहाव में बहते और लोगों को उनका रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के सामने का है।
24 घंटे में 234 मिमी बरसात : राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून के कारण भारी बारिश का दौर जारी है। अजमेर ही नहीं जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की वजह से बुरा हाल है। पिछले 24 चौबीस घंटे में सबसे अधिक 234.0 मिलीमीटर बारिश बुंदी जिले के नैनवा में हुई।
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से लेकर अत्यंत भारी बारिश हुई। इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने अवदाब के धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ने व कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। शनिवार को जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से कमी आने की संभावना है।
राजस्थान में 116 फीसदी बारिश ज्यादा : आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। यहां सामान्य से 116 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस पश्चिमी राज्य में आमतौर पर इस अवधि में 125.6 मिमी बारिश होती है, जबकि यहां 271.9 मिमी बारिश हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta
