सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में बड़ा हादसा, सरकारी अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत, कई घायल
- Rajasthan : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी होगा फायदा
- गांजा तस्करी के आरोप में पूर्व NSG कमांडर गिरफ्तार, 2008 के मुंबई हमले में दिखाई थी वीरता
- Bhilwara में नवजात से क्रूरता की सारी हद पार, खबर पढ़ कांप उठेगी आपकी रूह
- अजमेर में पानी की टंकी पर 60 फीट ऊपर चढ़ा सांड, वायरल हुआ वीडियो
जैसलमेर में बस में आग लगने से कई दर्दनाक मौतें, 40 जख्मी
राजस्थान के जैसलमेर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक एक निजी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। चलती बस में अचानक से आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है।
बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक बस में करीब 57 लोग मौजद थे। खबरों के मुताबिक इसमें से 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
हालांकि मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। करीब 40 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
