सम्बंधित जानकारी
- बाबागिरी से नेतागिरी की तैयारी, भाजपा से सबसे अधिक संत टिकट के दावेदार...
- विधानसभा चुनाव : मप्र, छग और राजस्थान में भेजे जाएंगे 25000 सुरक्षाकर्मी
- 'चार के चक्रव्यूह' में फंसी कांग्रेस और भाजपा, जीत की राह होगी मुश्किल
- मध्यप्रदेश : प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का दावा, कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल होने को बेकरार
- मध्यप्रदेश : कांग्रेस-भाजपा के लिए परेशानी बनेगा 'जयस', किसान महापंचायत से दिखाई सियासी ताकत
किशनगढ़ में शनिवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक
अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के बाद अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर पर निर्धारित की गई है।
बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित तो करेंगे ही, साथ ही सत्ता एवं संगठन से जुड़े आला नेताओं के साथ संवाद भी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा हाल ही में चुनाव के लिए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के अनुसार बैठक में प्रदेश के भाजपा विधायक, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, जिलाध्यक्ष, संगठन प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में अमित शाह चुनाव की रूपरेखा पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे। (भाषा)