शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Ashok Gehlot's statement regarding BJP's manifesto
Written By
Last Updated :जयपुर , शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (14:02 IST)

सीएम गहलोत बोले, BJP ने अपने घोषणापत्र में हमारी योजनाओं को ही घुमा-फिराकर लागू किया

सीएम गहलोत बोले, BJP ने अपने घोषणापत्र में हमारी योजनाओं को ही घुमा-फिराकर लागू किया - Ashok Gehlot's statement regarding BJP's manifesto
Chhattisgarh Assembly Elections: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत ही निराशा हुई है। भाजपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां मीडिया से कहा कि नयापन तो है नहीं।
 
मेरे हिसाब से तो उन्होंने गृहकार्य भी नहीं किया, क्योंकि जो योजनाएं हमारी पहले से ही लागू हैं या हमने लागू करने की गारंटी दी है उसी को घुमा-फिराकर लिखा गया है। घोषणापत्र में कोई दम नहीं है और इससे जनता को बहुत निराशा हुई है।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) गुरुवार को जारी किया जिसमें युवाओं को 5 साल में 2.50 लाख सरकारी नौकरी देने और गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।
 
गैस सिलेंडर की घोषणा पर गहलोत ने कहा कि हमारे दबाव में केंद्र सरकार ने पहले सिलेंडर पर 200 रुपए कम किए। अब ये 450 की बात कर रहे हैं। 450 की बात मध्यप्रदेश में भी की गई है। भाजपा का मकसद तो केवल उज्ज्वला वालों तक सीमित है, हम उससे आगे बढ़ गए हैं। हमने नई गारंटी में कहा है कि उज्ज्वला योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अधीन आने वाले परिवारों को मिलाकर 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देंगे
 
गहलोत ने कहा कि ये तो अभी पीछे-पीछे चल रहे हैं और इनका गृहकार्य ठीक नहीं है। इनके घोषणापत्र के किसी भी बिंदु में दम नहीं है। हमारा घोषणापत्र भी भारी पड़ेगा, हम खुद भी भारी पड़ रहे हैं। इनके पास आरोप लगाने के लिए कुछ नहीं हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
प्रियंका गांधी चुनाव में सिर्फ मनोरंजन के लिए मध्यप्रदेश आती हैं: शिवराज सिंह