रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. ashwini kumar quits congress
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (12:57 IST)

पंजाब चुनाव से पहले अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, सोनिया को पत्र लिखकर बताई वजह

पंजाब चुनाव से पहले अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, सोनिया को पत्र लिखकर बताई वजह - ashwini kumar quits congress
नई दिल्ली। पंजाब चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे। 
 
कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।
 
अश्विनी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे। वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
 
अश्चिनी कुमार सोनिया गांधी के वफादार माने जाते थे। जी-23 नेताओं के समय में भी उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव किया था।
ये भी पढ़ें
चन्नी को 'सीएम फेस' घोषित करने का कांग्रेस का दांव कहीं उलटा न पड़ जाए?