1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लोकप्रिय
  4. rimpa roy

कौन है मासूम सी टिकटॉक स्‍टार रिम्‍पा राय?

Rimpa roy
वो डांस में माह‍िर है। उसका ल‍िप स‍िंक ऐसा ही क‍ि आप पकड ही नहीं पाओगे। एक्‍ट‍िंग में तो वो लाजवाब है। उसकी स्‍माइल और क्‍यूटनेस पर देश की एक पूरी जनरेशन फि‍दा है।

सबसे द‍िलचस्‍प बात तो यह है क‍ि देशभर में उसके लाखों फॉलोअर्स हैं। बात कर रहे हैं ट‍िकटॉक स्‍टार गर्ल 22 साल की र‍िम्‍पा रॉय की। घरवाले और उसके दोस्‍त उसे प्‍यार से रिमी कहते हैं। र‍िम्‍पा रहने वाली कोलकाता के चंदन नगर की है और बंगाली है। लेक‍िन लोग उसकी क्‍यूटनेस पर उसके बचपन से फि‍दा है।

जब बेहद ही कम उम्र में उसने ट‍िक टॉक पर वीड‍ियो बनाना शुरू क‍िए तो खुद उसे भी पता नहीं था उसकी क्‍यूटनेस लोगों को इतनी भा जाएगी।

अब वो देखते ही देखते स्‍टार बन गई है। जी हां, टि‍क टॉक स्‍टार बन गई हैं।

अभी ट‍िक टॉक पर र‍िम्‍पा के 2.5 म‍िल‍ियन फॉलोअर्स हैं। जबक‍ि 46.7 लाइक्‍स उसे म‍िल चुके हैं।

जब उसने पहली बार वीड‍ियो बनाया और बच्‍चे की आवाज में डायलॉग बोले तो उसे अंदाजा नहीं था क‍ि लोगों को इतना पसंद आएगा। बस यहीं से उसे पता चल गया क‍ि लोगों को क‍िस तरह का ह्यूमर चाह‍िए। उसने लोगों की नज्‍ब भांपकर उसी अंदाज का जारी रखा। अब वो 22 साल की है। ल‍िप स‍िंक करती है, खुद के बनाए मीम्‍स पोस्‍ट करती है, डांस करती है और ऐसे ऐसे ट‍िक टॉक वीड‍ियो बनाती है क‍ि लोग हंसते ही रह जाते हैं।

अब वो अपनी उम्र के ह‍िसाब से वीड‍ियो बनाती है। कई इंड‍ियन सेल‍िब्रेटी के डायलॉग पर ऐसे एक्‍ट‍िंग करती है क‍ि देखते ही रह जाओ। डांस मूव्‍स तो ऐसे हैं जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर हो। हालांक‍ि र‍िम्‍पा एक ट्रेंड डांसर है। वो ह‍िंदी और बंगाली में वीड‍ि‍यो बनाती है।

र‍िम्‍पा का नाम अब र‍ियाज अली, अर‍िश्‍फा खान, अदनान खान, अरहान शेख, मंजुल खट्टर और जन्‍नत जुबैर जैसे कम उम्र के भारत के ट‍िक टॉक स्‍टार के साथ ल‍िया जाता है। फॉलोअर्स में वो इनमें से क‍िसी से कम नहीं है।
12 जनवरी 1997 को पश्‍च‍िम बंगाल में जन्‍मी र‍ि‍म्‍पा चंदन नगर की रहने वाली है। इंस्‍टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट‍िक टॉक पर र‍िम्‍पा के लाखों फॉलोअर्स हैं।

एक टि‍क टॉक वीड‍ियो वायरल होने के बाद वो खबरों में आई थी। वो कई कमर्श‍ियल एड में काम करती है और हाल ही में सुधु सुधु नाम के म्‍युज‍िक वीड‍ियो में भी नजर आई थी। ट‍िक टॉक के अलावा अब वो सोशल मीड‍िया को भी एंफ्लुएंस करती है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें