सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra : महाराष्ट्र में फिर फंसा पेंच, NCP ने कहा- फॉर्मूला 50-50
- कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार
- Maharashtra : 'शिव' नाम पर कांग्रेस-एनसीपी को ऐतराज, बदलेगा महागठबंधन का नाम
- Maharashtra की सियासत के सबसे बड़े खिलाड़ी शरद पवार
- महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस इस फॉर्मूले पर बना सकते हैं सरकार
Maharashtra : शिवसेना सांसद ने कहा, सोनिया और पवार जल्द बनाएं सरकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद के बीच शिवसेना सांसद भावना गवली ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राज्य में जल्द सरकार बनवाएं, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
शून्यकाल में भावना ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में किसान बहुत हैं और उन्हें तत्काल मदद पहुंचाने की जरूरत है। राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है और उन तक राहत नहीं पहुंच पा रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द सरकार बने, ताकि किसानों को राहत मिले। शिवेसना सांसद ने कहा, मैं तो सोनिया जी और पवार जी से कहूंगी कि वे जल्द सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी किसानों के लिए 25-25 हजार रुपए की मदद देने की मांग की है।
