सम्बंधित जानकारी
- Surya grahan 2022 : आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कब से होगा शुरू और कब होगा खत्म
- शनिश्चरी अमावस्या के सरल 11 उपाय, सूर्य ग्रहण का भी फायदा उठाएं
- सूर्यग्रहण व शनिचरी अमावस्या 1 ही दिन, 4 राशियों के जातक भूलकर भी न करें ये 2 काम
- Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण कब, कैसे, क्यों, कहाँ, कितनी देर और क्या करें
- 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?
शनिचरी अमावस्या आज, अच्छे दिन चाहिए तो जरूर करें 3 शुभ काम
Shanishchari Amavasya 2022 : 30 अप्रैल 2022 शनिवार के दिन वैशाख माह का अंतिम दिन और अमावस्या है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। शनिवार होने के कारण इसे शनैश्चरी अमावस्या कहते हैं। इस दिन 3 शुभ कार्य जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
1. तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं (Tulsi ka paudha Puja) : इस दिन आप अपने घर या बाहर की तुलसी के पौधे में छोटा-सा दीपक जलाकर पौधे में थोड़ा-सा जल अर्पित करें और उसकी पूजा परिक्रमा करें।
2. पीपल को करें जल अर्पित (pipal ka ped Puja): शनिवार और अमावस्या के दिन पीपल की पूजा और परिक्रमा का महत्व है। इस दिन पीपल के वृक्ष के समक्ष दीपक भी जलाना चाहिए। पीपल में जल चढ़ाने पितृदेव प्रसन्न होते हैं।
shani amavasya 2022
3. गरीब जरूरतमंदों को दान करें (shanishchari amavasya ka daan) : इस दिन गरीबों को दान करना चाहिए। खासकर उन्हें अन्न और वस्त्र दान करें। इस दिन निम्न चीजों का दान भी करना चाहिए- जैसे मटकी, खरबूजा, कलश, जल, चादर, तिल, वस्त्र, शर्बत, छाता, साबूदाना, खिचड़ी, उड़द दाल, फल, तेल, चने की दाल, रुई, साबुन, कंघी, चांदी के बर्तन, मिठाई, धार्मिक पुस्तकें आदि।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।(तुलसी को दीप,पीपल को जल और गरीबों को दान)
