सम्बंधित जानकारी
- गोविंद द्वादशी कब है, कैसे करें पूजा...
- भौम प्रदोष की पूजा कैसे करें, क्या कहती है पौराणिक कथा, क्या मिलेगा लाभ
- Govinda Dwadashi 2022: गोविंद द्वादशी व्रत पूजन सामग्री, कथा, मंत्र और शुभ मुहूर्त
- वास्तु : बेडरूम में न लगाएं ये 5 तस्वीरें, सजाएं सिर्फ ये 5 तस्वीर, रिश्तों के साथ बदल जाएगी तकदीर
- होलिका दहन के उपाय : 17 सरल और सस्ते उपाय, 17 मार्च होली की रात कोई 1 जरूर आजमाएं
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी पर बन रहा प्रीति योग, कर लीजिए 5 शुभ काम
आज फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी है। आज के दिन दुर्गा पूजन के लिए प्रीति योग बन रहा है। हिन्दू धर्म के अनुसार प्रतिमाह आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत (Masik Durga Ashtami 2022) किया जाता है।
फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 मार्च 2022, गुरुवार को मनाया जा रहा है। आज पूरे दिन प्रीति योग है। अष्टमी तिथि का प्रारंभ आज सुबह 2.56 मिनट से शुरू होकर शुक्रवार, 11 मार्च को सुबह 5.34 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार 10 मार्च को ही दुर्गाष्टमी की पूजा की जाएगी।
आज निम्न 5 शुभ काम या उपाय करने से आपका भाग्य चमक सकता है।
- यदि फाल्गुन दुर्गाष्टमी के दिन सुहागिन महिलाएं माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करती हैं तो पति की आयु बढ़ती है तथा श्रृंगार सामग्री, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और काजल भेंट करें तो पति-पत्नी के मधुरता आती है।
- दुर्गाष्टमी के दिन एक पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें, इससे स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनेंगे।
- मान्यतानुसार इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा जी की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर जीवन में आ रही हर समस्या का समाधान हो जाता है।
- इस दिन सायंकाल पूजन के पश्चात मां देवी दुर्गा भूरा कद्दू, लौकी या केला और ककड़ी चढ़ाने से माता प्रसन्न होती हैं।
- दुर्गाष्टमी पर विधिपूर्वक दुर्गा पूजन करने से कष्ट, दुख नष्ट हो जाते हैं, शत्रुओं पर विजय तथा अच्छा स्वास्थ्य और धन-वैभव, संपन्नता मिलती है।
devi maa durga
