1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Maa baglamukhi ki puja ka fal

मां बगलामुखी की पूजा से क्या फल मिलता है?

maa baglamukhi ki puja
Baglamukhi Jayanti 2023 : वैशाख शुक्ल की अष्टमी को मां बगलामुखी की जयंती मनाई जाएगी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह जयंती 28 अप्रैल 2023 शुक्रवार को मनाई जाएगी। मां बगलामुखी देवी 10 महाविद्याओं में से एक 8वीं महाविद्या है। गुप्त नवरात्रियों के अलावा तिथि विशेष में इनकी पूजा और साधना की जाती है। इनकी पूजा और साधना का खास महत्व माना जाता है।
 
पूजा और साधना का फल : माता बगलामुखी की साधना युद्ध में विजय होने और शत्रुओं के नाश के लिए की जाती है। इनकी साधना शत्रु भय से मुक्ति और वाक् सिद्धि के लिए की जाती है। मुकदमे आदि में इनका अनुष्ठान सफलता प्राप्त करने वाला माना जाता है। इनकी आराधना करने से साधक को विजय प्राप्त होती है। शुत्र पूरी तरह पराजित हो जाते हैं।
 
माता बगलामुखी शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद विवाद में विजय के लिए इनकी उपासना की जाती है। इनकी उपासना से शत्रुओं का नाश होता है तथा भक्त का जीवन हर प्रकार की बाधा से मुक्त हो जाता है। शांति कर्म में, धन-धान्य के लिए, पौष्टिक कर्म में, वाद-विवाद में विजय प्राप्त करने हेतु देवी उपासना व देवी की शक्तियों का प्रयोग किया जाता हैं। देवी का साधक भोग और मोक्ष दोनों ही प्राप्त कर लेते हैं। वे चाहें तो शत्रु की जिव्हा ले सकती हैं और भक्तों की वाणी को दिव्यता का आशीष दे सकती हैं। देवी वचन या बोल-चाल से गलतियों तथा अशुद्धियों को निकाल कर सही करती हैं।
अगला लेख
Budh Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर बनेंगे खास संयोग, नोट कर लें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त