1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Labh pancham 2021

आज लाभ पंचमी है जानिए महत्व और खरीदी मुहूर्त

Labh pancham 2021 significance
Labh Panchami 2021 : कार्तिक मास की शुक्ल पंचमी तिथि को लाभ पंचमी कहते हैं। इसे सौभाग्य और पांडव पंचमी भी कहते हैं। इस दिन खरीदारी का महत्व माना गया है। आओ जानते हैं कि महत्व और खरीदी के मुहूर्त।
 
 
लाभ पंचमी महत्व : 
1. लाभ पंचमी को सौभाग्य और ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सौभाग्य और लाभ से जुड़ा दिन होता है। 
 
2. इस दिन व्यापार व्यवसाय प्रारंभ करने पर लाभ मिलता है। इसीलिए व्यापारी इस दिन नया बहीखाता या खाटू खोलते हैं। पृष्ठ के मध्य में ‘सातिया’ बनाते हैं और बाईं ओर ‘शुभ’ और दाईं ओर ‘लाभ’ लिखा जाता है। 
 
3. इसी दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने के बाद ही नए कार्य की शुरुआत की जाती है। इस दिन सभी तरह के लेन-देन शुभ माने जाते हैं। 
 
4. लाभ पंचमी के दिन पूजा करने से जीवन, व्यवसाय और परिवार में लाभ, अच्छा भाग्य, उन्नति आती है।
 
5. लाभ पंचमी का पर्व गुजरात के व्यापारियों में ज्यादा प्रचलित है।
 
लाभ पंचमी मुहूर्त 2021 : 
लाभ पंचमी तिथि : कार्तिक मास पंचमी तिथि।
लाभ पंचमी दिनांग : 9 नवम्बर 2021.
लाभ पंचमी पूजा मुहूर्त : सुबह 06:16 बजे से 09:56 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:48 से 12:32 तक।
अमृत काल : दोपहर 12:33 से 02:02 तक।
 
पंचमी तिथि प्रारंभ :- 8 नवंबर 2021 दिन सोमवार को दोपहर 1:16 मिनट पर शुरू होगा व 9 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को सुबह 10:35 मिनट पर समाप्त होगा।
अगला लेख
नवंबर 2021 में कौन-सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, डालते हैं एक नज़र