सम्बंधित जानकारी
- Deepawali Decoration : दीपावली पर वास्तु शास्त्र अनुसार सजाएंगे घर, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
- Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी कब है, क्यों रखती है इस दिन महिलाएं व्रत, क्या है महत्व?
- दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को निर्धारित, अधिकांश विद्वानों का शास्त्रसम्मत मत
- Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?
- महाभारत के 9 ऐसे श्राप जिन्होंने बदल दिया पूरा इतिहास
कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट
कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार, देखिए पूरी सूची
Kartik Month Festival List 2024 : कार्तिक मास हिन्दू त्योहारों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण महीना है। इस साल कार्तिक महीने की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो गई है तथा इस महीने का समापन 15 नवंबर 2024 को होगा।
इस माह बहुत बड़े-बड़े त्योहार आ रहे हैं जिनमें करवा चौथ, 5 दिवसीय दीपावली पर्व, हनुमान जयंती, देवउठनी ग्यारस, चित्रगुप्त पूजन, बाल दिवस, छठ पर्व, गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व आदि पड़ रहे है। आइए यहां जानते हैं कार्तिक महीने में आने वाले खास त्योहारों तथा विशेष दिवस के बारे में खास जानकारी...
Highlights
- कब से शुरू हो रहा है कार्तिक का महीना।
- कब होगा कार्तिक महीने की समाप्ति।
- कार्तिक मास के प्रमुख त्योहार जानें।
| दिनांक | व्रत-त्योहार और दिवस |
| 18 अक्टूबर | सौर कार्तिक मास प्रारंभ, तुलसीदल से विष्णु पूजन |
| 19 अक्टूबर | गुरु रामदास जयंती |
| 20 अक्टूबर | करवा चौथ, करक चतुर्थी |
| 21 अक्टूबर | पुलिस स्मृति दिवस, आजाद हिंद सेना दिवस |
| 22 अक्टूबर | स्कंद षष्ठी व्रत |
| 23 अक्टूबर | डॉ. सैयदना साहब जयंती |
| 24 अक्टूबर | अहोई अष्टमी, श्री राधाष्टमी |
| 25 अक्टूबर | गुरु हर राय पुण्यतिथि |
| 26 अक्टूबर | गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती |
| 28 अक्टूबर | रंभा/ रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी |
| 29 अक्टूबर | धनतेरस, धनवंतरी जयंती, यम दीपदान, प्रदोष व्रत |
| 30 अक्टूबर | दक्षिणी दीपावली, रूप चतुर्दशी, नरक चौदस, छोटी दीपावली, हनुमान प्रकटो., नरकाय दीपदान |
| 31 अक्टूबर | दीपावली, कुबेर पूजन, महालक्ष्मी पूजन, इंदिरा गांधी पुण्यतिथि, सरदार पटेल जयंती |
| 1 नवंबर | भगवान महावीर निर्वाण दिवस, मप्र-छग स्थापना दिवस |
| 2 नवंबर | गोवर्द्धन पूजन, बलि पूजा, अन्नकूट, गौतमपुरा हिंगोट युद्ध |
| 3 नवंबर | भाई दूज पर्व, चित्रगुप्त पूजा, चंद्रदर्शन यम द्वितीया, यमुना स्नान |
| 4 नवंबर | जमादि उल्लावल मास प्रारंभ |
| 5 नवंबर | विनायकी चतुर्थी, सूर्य षष्ठी व्रतारंभ, छठ व्र.नि.पा. प्रारंभ |
| 6 नवंबर | पांडव पंचमी, ज्ञान पंचमी, गुरु गोविंद सिंह पुण्यतिथि |
| 7 नवंबर | सूर्य षष्ठी, डाला छठ, छठ व्रत सायंकालीन अर्घ्य |
| 8 नवंबर | छठ पारणा, अरुणोदय में अर्घ्य, सहस्त्रबाहु जयंती |
| 9 नवंबर | गोपाष्टमी पर्व |
| 10 नवंबर | आंवला/ अक्षय नवमी, विष्णु त्रिरात्रि व्रतारंभ |
| 12 नवंबर | तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी, कालिदास जयंती, भीष्म पंचक प्रारंभ, संत नामदेव जयंती, विष्णु त्रिरात्रि व्रत पूर्ण |
| 13 नवंबर | चातुर्मास समाप्त, प्रदोष व्रत |
| 14 नवंबर | वैकुंठ चतुर्दशी, विश्व मधुमेह दिवस, बाल दिवस, नेहरू जयंती |
| 15 नवंबर | गुरु नानक जयंती, त्रिपुरारी/ कार्तिक पूर्णिमा, भीष्म पंचक स., बिरसा मुंडा जयंती। |
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
