biodatamaker
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Daud ibrahim

ब्रिटेन में दाऊद की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Daud ibrahim
लंदन। ब्रिटिश सरकार ने दाऊद इब्राहिम के वॉरविकशर में एक होटल और कई घरों को  जब्त किया जिनकी कीमत हजारों करोड़ है। बीते महीने ही ब्रिटिश सरकार ने दाऊद को  आर्थिक पाबंदियों वाली सूची में भी शामिल किया था।
 
ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी 'फाइनैंशल सैंक्शंस टार्गेट्स इन द यूके' नामक  लिस्ट में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान स्थित 3 पतों का जिक्र किया गया  था। ब्रिटेन की लिस्ट के मुताबिक 'कासकर दाऊद इब्राहिम' के पाकिस्तान में तीन पते-  हाउस नं. 37, गली नंबर 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची, पाकिस्तान, नूराबाद,  कराची, पाकिस्तान और वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, क्लिफ्टन, कराची शामिल  हैं। 
 
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स में से एक दाऊद इब्राहिम  की कुल संपत्ति 6.7 अरब डॉलर की है। उसे दुनिया का दूसरा सबसे अमीर गैंगस्टर  माना जाता है। खबरों के मुताबिक 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद की  ब्रिटेन में 4 हजार करोड़ की संपत्ति है। 
ये भी पढ़ें
प्रमिला जयपाल को नाराज कॉलर ने टोका