1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI कॉर्नर
  4. Indian NGO

भारतीय एनजीओ 'प्रथम' ने 40 लाख डॉलर से अधिक राशि जुटाई

Indian NGO
न्यूयॉर्क। भारतीय एनजीओ 'प्रथम' ने भारत में वंचित बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए 40 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। 
 
न्यूयॉर्क में अपने वार्षिक समारोह में गैर सरकारी संगठन ने यह जानकारी दी। 'प्रथम' ने 38 लाख डॉलर जुटाए और अन्य 2,60,000 डॉलर अपने अन्य पुरस्कृत शिक्षण कार्यक्रमों के लिए जुटाए।
 
एक बयान में बताया गया है कि 'प्रथम' की स्थापना वर्ष 1995 में मुंबई की बस्ती में की गई थी। यह भारत के सबसे बड़ी गैरसरकारी शिक्षण संगठनों में से एक है जिसने बीते 2 दशकों में वंचित वर्गों के कई बच्चों की शिक्षा में मदद की है। (भाषा)