सम्बंधित जानकारी
- उज्जैन का प्रसिद्ध हरसिद्धि मंदिर जहां राजा विक्रमादित्य ने 11 बार दी थी अपने सिर की बलि
- हर आपदा, हर संकट और विघ्नों से बचाते हैं मां दुर्गा के 1000 दुर्लभ नाम, नवरात्रि में अवश्य जपें
- नवरात्रि में नहीं कर सकते कठिन पाठ तो 9 दिन पढ़ें यह एकाक्षरी सरल मंत्र
- नवरात्रि के नौ पावन दिनों में रखेंगे इन बातों का ध्यान तो नहीं होगा कुछ भी अनिष्ट
- पार्वती, लक्ष्मी या सरस्वती नहीं, अम्बिका ही है सर्वोच्च शक्ति, जानिए रहस्य
नवरात्रि : यह 13 काम किए तो माता रानी हो जाएंगी नाराज, भूलकर भी न करें यह बड़ी गलतियां
नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो यह 13 काम बिलकुल ना करें
मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं। देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन 13 कामों से बचकर रहें।
1- व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
2 - नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
3- अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
4- खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं।
5- नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
6- व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
7- व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
8 - व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
9- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।
10.फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें।
11.चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें। इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं।
12. कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें। व्यसन से व्रत खंडित होता है।
13. शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
