सम्बंधित जानकारी
- बीमारी, महामारी के लिए कल्याणकारी है नवरात्रि में दुर्गाष्टमी व महानवमी पूजन, जनिए महत्व
- chaitra navratri navami : चैत्र नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है
- श्रीराम नवमी 2021: श्रीराम के 10 सबसे सरलतम मंत्र, पाएं हर कष्टों का अंत,तुरंत
- नवरात्रि में असल में कितनी देवियों की होती है पूजा, जानिए...
- श्रीराम दरबार और उनका परिवार, जानिए 8 खास बातें
नवरात्रि के आखिरी दिन इस Aarti से करें देवी को प्रसन्न : जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
Siddhidatri Devi Aarti
मां दुर्गा का नौंवा रूप हैं सिद्धिदात्री। नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि को देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं। पढ़ें आरती-
सिद्धिदात्री आरती
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,
तू सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उस के रहे न अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...
