Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथियों की लिस्ट, अष्टमी और नवमी कब जानें
Sharadiya Navratri Date List 2025: वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि 30 सितंबर को और नवमी तिथि 1 अक्टूबर को रहेगी जबकि 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व रहेगा। इस बार दक्षिण के पंचांग काल निर्णय के अनुसार तृतीया तिथि 24 और 25 को रहेगी अर्थात तृतीया तिथि 2 दिन रहेगी जबकि उत्तर भारतीय पंचांग और लाला रामस्वरूप के अनुसार चतुर्थी तिथि 25 और 26 सितंबर अर्थात दो दिन रहेगी। ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचन विद्वान पंडित सुरेंद्र बिल्लोरेजी के अनुसार तृतीया तिथि दो है। विद्वान पंडित उमाशंकर शर्माजी का कहना है कि निर्णय पंचांग के अनुसार भी तृतीया तिथि दो हैं।
शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथियों की लिस्ट
2025 दिनांक |
नवरात्रि तिथि |
दुर्गा रूप |
22 सितंबर |
प्रतिपदा |
शैलपुत्री |
23 सितंबर |
द्वितीया |
ब्रह्मचारिणी |
24 सितंबर |
तृतीया |
चंद्रघंटा |
25 सितंबर |
तृतीया |
चंद्रघंटा |
26 सितंबर |
चतुर्थी |
कूष्मांडा |
27 सितंबर |
पंचमी |
स्कंद माता |
28 सितंबर |
षष्ठी |
कात्यायिनी |
29 सितंबर |
सप्तमी |
कालरात्रि |
30 सितंबर |
अष्टमी |
महागौरी |
01 अक्टूबर |
नवमी |
सिद्धिदात्री |
02 अक्टूबर |
दशमी |
विजयादशमी, दशहरा |