1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Navratri upay

नवदुर्गा के पास रखें यह सामग्री और पूरे साल के लिए पाएं शुभता

नवदुर्गा सामग्री
नवरात्रि के नौ दिनों तक कई तरह के तंत्र, मंत्र और यंत्र प्रयोग में लिए जाते हैं। यहां प्रस्तुत है बेहद सरल और सटीक उपाय। इस उपाय का नौ दिनों में कभी भी घर पर प्रयोग कर सकते हैं। विशेष सामग्री देवी के पास रखें और फिर देखें चमत्कार... 
 
सवा मीटर लाल कपड़ा लें। 
 
उसमें पांच हल्दी की गांठ रखें। 
 
पांच सुपारी
 
पांच छोटी इलायची
 
पांच जोड़े लौंग
 
एक मुट्ठी पीले चावल ( चावल पर थोड़ी हल्दी डालकर मिला लें)
 
श्रद्धानुसार दक्षिणा
 
समस्त सामग्री को सवा मीटर लाल कपड़े में बांध लें। देवी भगवती का ध्यान करते हुए संकल्प ( अपना नाम, अपना गोत्र, अपने माता-पिता का नाम) करें। प्रार्थना करें कि हे भगवती, आप मेरा.......( जो भी इच्छा हो) मनोरथ सिद्ध करो। यह सामग्री आपको अर्पित कर रहा हूं/ कर रही हूं, आप मेरी मनोकामना पूरी करें।  
 
देवी भगवती की प्रार्थना करते हुए सामग्री मां के चरणों में अर्पित कर दें।
 
सामग्री रखने के बाद देवी भगवती को कमल का फूल और अनार अर्पण करें।
 
मनोकामना पूरी होने तक सामग्री रखी रहने दें।
 
विशेष मनोकामना पूरी हो जाए तो किसी देवी मंदिर में जाकर चढा दें। साल भर यह सामग्री हर संकट से बचाएगी। साल भर की शुभता और मंगल चाहते हैं तो इसे आजमा कर देखें। 

अगला लेख
नवरात्रि में क्या खरीदें कि मनोकामना पूरी हो ....9 काम की बातें