सम्बंधित जानकारी
- चैत्र नवरात्रि की 9 डाइट, सेहत होगी चंगी
- नवरात्रि में करेंगे ये 9 गलतियां तो नहीं मिलेगी मां दुर्गा की कृपा
- चैत्र नवरात्रि को कहते हैं सेहत की नवरात्रि, जानिए क्यों
- नवरात्रि विशेष मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी
- कल्याणकारी है Devi Chandraghanta की आराधना, नवरात्रि में तीसरे दिन पढ़ें मां चंद्रघंटा की पावन कथा
Chandraghanta Mata Ki Aarti : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम
Navratri Festival 2020
नवरात्रि में तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का महत्व है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। इस देवी की आराधना से मनचाही सफलता मिलती है। आइए पढ़ें चंद्रघंटा माता की आरती :
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम
चंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो
सुंदर भाव को लाने वाली
हर संकट मे बचाने वाली
हर बुधवार जो तुझे ध्याये
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं
शीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगदाता
कांची पुर स्थान तुम्हारा
करनाटिका में मान तुम्हारा
नाम तेरा रटू महारानी
'भक्त' की रक्षा करो भवानी
