सम्बंधित जानकारी
- katyayani maa n lord krishna : मां कात्यायनी और श्रीकृष्ण का क्या है रिश्ता, जानिए यहां
- Devi Katyayani Mantra for Marriage : शादी नहीं हो रही है तो नवरात्रि की छठी देवी कात्यायनी को करें प्रसन्न
- 'दुर्गा सप्तशती' के पाठ की सही विधि क्या है? आप पक्का नहीं जानते होंगे
- Navratri Sixth Day Katyayani Devi : मां दुर्गा की छठी शक्ति है कात्यायनी, पढ़ें देवी का मंत्र और कथा
- बंगाल में दो तरह की दुर्गा पूजा का रहस्य
मां कात्यायनी की आरती : जय जय अंबे जय कात्यायनी
जय जय अंबे जय कात्यायनी ।
जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।
