सम्बंधित जानकारी
- Chaitra Navratri 2021 :यह है कलश स्थापना की सबसे प्रामाणिक और सरल विधि
- Chaitra Navratri 2021 Shubh Muhurat: देश के लिए क्या संकेत हैं चैत्र नवरात्रि पर्व के
- चैत्र नवरात्र 2021 घटस्थापना मुहूर्त : कैसे करें देवी आराधना? किस लग्न में जलाएं अखंड ज्योति
- नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
- चैत्र नवरात्रि 2021 : घटस्थापना के चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त
Maa Brahmacharini ki Aarti : जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी के नाम, पढ़ें उनकी पावन आरती-
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
