सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि 2022 : मां कात्यायनी कौन हैं? कैसा है उनका स्वरूप और क्या चढ़ाएं प्रसाद?
- शारदीय नवरात्रि 2022 : दुर्गा अष्टमी के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
- महाष्टमी पर किस समय करें हवन, जानिए सबसे शुभ मुहूर्त
- महाष्टमी के 5 महाभोग से देवी होंगी प्रसन्न, दूर होंगे रोग
- दुर्गा अष्टमी पर करें ये 8 कार्य, माता होंगी प्रसन्न
मां कात्यायनी आरती : नवरात्रि के छठे दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी
आज नवरात्रि का छठवां दिन हैं। पढ़ें आज किस आरती से प्रसन्न होंगी माता कात्यायनी-devi katyayani ki aarti
Maa Katyayani ki aarti : मां कात्यायनी की आरती
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।
