सम्बंधित जानकारी
- Garba look in Saree: इन 5 आइडिया की मदद से साड़ी से गरबा लुक तैयार
- Garba dance: गरबा डांस के लिए ऐसे बढ़ाएं अपना स्टेमिना
- Garba Outfit Ideas: बेस्ट गरबा लुक के लिए इन 5 ideas को करें फॉलो
- नवरात्रि की पंचमी की देवी मां स्कंदमाता की पौराणिक कथा
- Garba Look Hairstyle: इन सुंदर हेयरस्टाइल से बनाएं अपना गरबा लुक खास
Kanya Pujan Gifts: कन्याओं को देने के लिए 5 गिफ्ट आइडिया
kanya pujan gift ideas
नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के 9 स्वरूपों को पूजा जाता है। साथ ही इन दिनों में सप्तमी, अष्टमी और नवमी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन दिनों में कन्याओं को भोग लगाया जाता है और उन्हें दक्षिणा भी दी जाती है। इन दक्षिणा में कई तरह की गिफ्ट दी जाती हैं लेकिन आप अगर इस नवरात्रि 2023 कन्याओं को कुछ अलग हटकर देना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए कई आईडिया हैं। चलिए जानते हैं इन navratri kanya pujan gift ideas के बारे में...
1. स्टेशनरी का सामान: आप प्यारी प्यारी कन्याओं को स्टेशनरी का सामान भी दे सकते हैं। स्टेशनरी बच्चों को स्कूल में मदद आएगी। साथ ही ऑनलाइन शौपिंग की मदद से आप स्टेशनरी को सस्ते में बल्क में खरीद सकते हैं। इन स्टेशनरी में आप ऐसे कुछ सामान दे सकते हैं।
- कलरफुल डायरी या नोटबुक
- क्यूट पेंसिल और इरेज़र
- क्यूट पेंसिल किट
- सुंदर और खुशबूदार पेपर सोप
- कलर पेन या पेंसिल कलर
2. ज्वेलरी आइटम: लड़कियों को ज्वेलरी बहुत पसंद होती है इसलिए आप उन्हें सुंदर और क्यूट ज्वेलरी दे सकते हैं। इन ज्वेलरी में कई तरह के नए आइटम दे सकते हैं। इन ज्वेलरी में शामिल हैं..
- हेयर बैंड
- स्क्रंची
- क्यूट एयर रिंग
- क्लिप या क्लेचर
- कॉम्पैक्ट मिरर
- ब्रेसलेट
3. कटलरी आइटम: इसके साथ ही आप बच्चों को सुंदर बर्तन भी गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग टिफ़िन बॉक्स दक्षिणा में कन्याओं को देते हैं लेकिन आप कुछ अलग हटकर उन्हें दे सकते हैं। स्टील ग्लास, कलरफुल प्लेट, क्यूट चम्मच का सेट जैसी चीज़ें दे सकते हैं।
4. मेकअप आइटम: छोटी बच्चियों को मेकअप करना भी बहुत पसंद होता है इसलिए आप उनके अनुसार मेकअप का सामान भी दे सकते हैं। आप नेल पेंट, लिप बाम, ब्लश, क्यूट मेकअप किट जैसें आइटम भी कन्याओं को गिफ्ट कर सकते हैं।
5. पर्स या बैग: बच्चों को पर्स या बैग बहुत अच्छे लगते हैं। साथ ही आज के समय में keychain जैसे छोटे छोटे बैग ट्रेंड में चल रहे हैं जो आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पोटली बैग भी कन्याओं को गिफ्ट कर सकते हैं।
Image Credit: Social Media
