1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. जडी-बूटियाँ
  4. Benefits of eating star anise
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (16:26 IST)

Health Tips : चक्र फूल खाने से क्या होता है, जानिए बेहतरीन फायदे

Benefits of eating star anise
Chakra phool khane ke fayde: चक्र फूल को अंग्रेजी में स्टार अनीस (Star anise) कहते हैं। आपने चक्र फूल का नाम नहीं सुना होगा लेकिन आपने देखा जरूर होगा। देखकर अनदेखा कर दिया होगा। कहते हैं कि इसे खाने के सेहत से जुड़े कई बड़े फायदे होते हैं। क्या आप अब जानता चाहेंगे कि चक्रफूल क्या होता है और इसका क्या लाभ है?
 
क्या है चक्र फूल : इलिसियम जीनस की सबसे आम प्रजातियां स्टार अनीस है। इसकी 42 प्रजातियां और 166 किस्में हैं। स्टार अनीस सबसे आम प्रजाति है। यह पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के ट्रॉपिकल (उष्णकटिबंधीय) क्षेत्रों में उगाया जाता है। यह फूल चीन, जापान और वियतमान में पाया जाता है। दुनियाभर में चक्र फूल का उपयोग गरम मसाला के रूप में किया जाता है। इसे फारसी में बंदियान, हिंदी में फूलचक्री या चक्रफूल, फ्रेंच में बादियाने, उर्दू बादियां कहते हैं।
 
चक्र फूल के गुण : इस गरम मसाले में एंटीस्पास्मोडिक, एक्सपेक्टोरेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एनाल्जेसिक, एंटी-कैंसर, पॉलीफ़ेनॉल्स, एंटी-डायरियल, डाइयुरेटिक, फ़्लेवोनॉइड्स, सेडेटि, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, स्टिम्युलेंट, डायाफोरेटिक और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं।
Heart care
चक्र फूल खाने के क्या है फायदे?
  • गंभीर पेट दर्द, अपच, कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना या पेट संबंधी रोगों में यह लाभदायक है।
  • यह काली खांसी में भी फायदेमंद बताया जाता है।
  • ट्यूबरक्लोसिस यानी तपेदिक में भी लाभ देता है।
  • लिवर से सबंधित बीमारियों में भी यह मदद कर सकता है। 
  • यह बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी और फ्री रेडिकल्स दूर करने के कारण यह एंटी एजिंग होता है।
  • इसे खाने से सुंदरता बढ़ती है। त्वचा में निखार आता है।
  • यह कोलेस्ट्रोल को कम कर हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है।
  • यह शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालकर शरीर के सभी तरह के रोग दूर करता है।
  • यह कफनाशक है और बलगम बनने से रोकता है।
  • जोड़ों के दर्द में भी यह लाभदायक है।
  • फंगल इंफेक्शन से बचाता है।
     
कैसे करें चक्र फूल का उपयोग?

mgid

चक्र फूल की तासीर गरम होती है। यह एक गरम मसाला है आप चहे तो इसका उपयोग सब्जी में मिलाकर करें।

aniview

एक चक्र फूल को एक गिलास पानी में मिलाकर उसमें सौंठ, लौंग, दालचीनी डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर उस पानी को पी लें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ये भी पढ़ें
रोज सुबह कितने बजे उठना चाहिए