सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी ने हर्षिल में जवानों के साथ मनाई दिवाली, केदारनाथ मंदिर में की पूजा
- योगी का बड़ा तोहफा, फैजाबाद का नाम अब अयोध्या होगा
- दिवाली से पहले दिल्ली का हाल बेहाल, लग सकता है ट्रकों पर प्रतिबंध
- पीएनबी घोटाला : ईडी ने दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियां कुर्क कीं
- कांग्रेस का बड़ा आरोप, अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद, प्रधानमंत्री मोदी मांगें माफी
योगी बोले, अयोध्या में लगेगी श्रीराम की दर्शनीय मूर्ति, सभी साधु-संत हमारे साथ
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह कहा कि अयोध्या में भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति बनेगी।
उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापित करने के लिए जगह के चयन का काम जारी है। संतों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सभी साधू-संत हमारे साथ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। योगी ने हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका।
इससे पहले मंगलवार को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। त्रेता युग की तरह अयोध्या नगरी को सजाया गया और रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा दियों को एक साथ सरयू तट पर जलाया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फैजाबाद का नाम अयोध्या करने, राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम करने की घोषणा भी की।
